Haryana में शीतलहर जारी है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हिसार का बालसमंद सबसे ठंडा क्षेत्र रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने रात के तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है। बारिश से और भी ठंड बढ़ने की आशंका है।

उसी के चलते हिसार का बालसमंद सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा हिसार शहर का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में हल्की वर्षा के आसार बने हुए है।
यह विडियो भी देखें
ओस की बूंदो से चमकते मोती
मैदानी इलाकों में पाला जमने लगा है। सर्दी चरम पर है। इस कड़ाके की ठंड में हिसार के साउथ बाईपास रोड पर सड़क किनारे कंटीली तारों पर जमी ओस की बूंदे जैसे चमकते मोती। l गुलशन बजाज
ठंड से जनजीवन पर असर
पहाड़ों की ठंड हवा के जरिये मैदानों में उतरने से जनजीवन पर असर पड़ना शुरू हो गया है। बीते पांच दिन से धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 8-10 दिनों में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ तेजी से एक के बाद एक सक्रिय होंगे।
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ सफेद चादर में ढक गए हैं, उत्तर-पश्चिमी हवा मैदानी क्षेत्र में ठंड लेकर पहुंचेगी।वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बने चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। हालांकि, इसका असर ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों तक ही सीमित रहेगा।
प्रदेश में तापमान
- अंबाला 8.4 13.3
- गुरुग्राम 7.2 12.7
- हिसार5.8 15
- करनाल7.8 13
- नारनौल 4.2 14.6
- पानीपत 7.7 14
- रोहतक 8.2 14.4
- सिरसा 3.6 16.8
मैदानी क्षेत्रों में बदलेगी हवा
पहाड़ों पर मौसम गतिविधि बढ़ने के कारण मैदानी क्षेत्रों में हवा का पैटर्न बदल जाएगा। पहाड़ों की ढलानों पर ठंड की स्थिति कुछ समय के लिए थम जाएगी और पूर्व से आने वाली हवाएं प्रभावी होंगी।
इससे उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में रात का तापमान बढ़ जाएगा। फिर भी, तापमान सिंगल डिजिट के आसपास रहेगा और कभी-कभी दो अंकों को छू भी सकता है।