
Margashirsha Purnima 2024: कल मनाई जाएगी साल की आखिरी पूर्णिमा, जान लें स्नान-दान का मुहूर्त और नियम
15 दिसंबर, रविवार को मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा मनाई जाएगी। यह पूर्णिमा इस साल की आखिरी पूर्णिमा होगी। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा या किसी अन्य दूसरी पवित्र नदियों में स्नान, दान करने से कई गुना अधिक फल मिलता है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा का विधान है। पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी-नारायण की उपासना करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा करने से चंद्र दोष से छुटकारा मिलता है। तो आइए अब जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।